देहरादून: केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू।

खबरें शेयर करें -

देहरादून एक अहम खबर सामने आ रही है। भक्तगणों के लिए चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज बुधवार से शुरू हो जाएगी। IRCTC की ओर से बुकिंग पोर्टल शाम छह बजे खोल दिया जाएगा। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।

आशीष चौहान CEO उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए 22 अप्रैल से हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से शटल संचालित होगी।

प्राप्त जानकारी में,,,,,,,आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अप्रैल को शाम छह बजे बुकिंग पोर्टल खोल दिया जाएगा। पहले चरण के स्लॉट में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग होगी।  तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी के पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in से होगी। साथ ही इस बात के लिए चेताया भी गया है कि सोशल मीडिया पर टिकट बुक का प्रलोभन देने वाली किसी भी वेबसाइट या लिंक पर भरोसा न करें।


खबरें शेयर करें -