हल्द्वानी : फरीदाबाद से आई पुलिस हल्द्वानी पहुंची और मुखानी थाना क्षेत्र की एक युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। कोतवाली में करीब 1 घंटे तक चली पूछताछ के बाद पुलिस युवती को फरीदाबाद ले गई। बताया जा रहा है कि साइबर क्राइम से जुड़ा ये मामला है। हालांकि अब तक पुलिस को युवती के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, ऐसे में पूछताछ के बाद उसे छोड़ा भी जा सकता है।
प्राप्त जानकारी में,,,,,, फरीदाबाद पुलिस टीम ने युवती के मोबाइल, बैंक डिटेल और अन्य डिजिटल डेटा की जांच की। पूछताछ में पता लगा कि हाल ही में युवती ने एक एप्लीकेशन डाउनलोड कर 5,000 रुपये निवेश किए थे, जिसके बाद उसके खाते में 50,000 रुपये से अधिक की राशि आई। उसे यह सामान्य लगा, लेकिन पुलिस को शक है कि पैसा साइबर ठगी से जुड़े किसी खाते से भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक़ जिस खाते से युवती के पास पैसा आया, वह पहले से ही फरीदाबाद पुलिस की एक ठगी से संबंधित जांच के दायरे में है। इसीलिए पुलिस ने युवती से पूछताछ की। युवती के परिजन भी अचानक हुई इस कार्रवाई से घबराकर थाने पहुंच गए।
SHO हल्द्वानी विजय सिंह मेहता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस किसी मामले में युवती से पूछताछ करने आई थी, बाकी जानकारी उनके पास भी सीमित है।

