रामनगर: मांस प्रकरण के मुख्य आरोपी मदन जोशी ने किया आत्मसमर्पण !

रामनगर में  कुछ समय पूर्व हुए मांस प्रकरण में मुख्य आरोपी मदन जोशी ने रामनगर कोतवाली में मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे आत्मसमर्पण कर दिया। बताते चलें कि,,, हाई कोर्ट नैनीताल ने मदन जोशी की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी।  प्राप्त जानकारी में,,,,, मदन जोशी स्वयं स्कूटी चलाकर कोतवाली पहुंचे और आत्मसमर्पण किया। गौरतलब है कि ये मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले की गंभीरता  के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।