हल्द्वानी दीपावली की रात अराजक तत्वों द्वारा की गई दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। राजपुर क्षेत्र में श्याम जनरल स्टोर के पास रहने वाले युवक विशाल की बाइक में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी और पहचान उजागर होने के भय से नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानीः दिवाली की रात अराजकतत्वों द्वारा जलाई गई मोटरसाइकिल…..
