बागेश्वर: डॉक्टर, नर्स के साथ निकला घूमने…. पति ने खाया ज़हर।

 

बागेश्वर : अस्पताल का डाक्टर और नर्स साथ घूमने निकल गए, जिससे नर्स का पति परेशान है। उसने घर में रखा जहर गटक लिया है। जिला अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले को लेकर शहर भर चर्चा है। लोगों का कहना है कि उनकी लोकेशन गोवा आ रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। अब तक मामले में किसी की तरफ से कोई गुमशुदगी तथा भगाने के आरोप में प्राथमिकी नहीं मिली है।

दीपावली पर्व से पहले स्थानीय निवासी एक युवक ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस को भी जिला अस्पताल से सूचना दी गई। जिस पर जांच चल रही है। वहीं एक चिकित्सक पर सिस्टर को भगा ले जाने की चर्चा शहर भर में जंगल की आग की तरह फैल गई है। लोगों का कहना है कि जिस युवक ने जहर गटका है, वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है। वह इस सदमे को सह नहीं सका तथा उसने मौत को गले लगाने का प्रयास किया।                               लोगों का कहना है कि चिकित्सक पहले से विवाहित है। उसके विवाह को अभी अधिक समय भी नहीं हुआ है। जिस नर्स को लेकर वह साथ गया है, उससे वह पहले प्यार करता था। बीच में उसे छोड़ दिया था। यह चिकित्सक अस्पताल में भी चर्चित रहता है। राजनीतिक लोगों का सिर पर हाथ होने की बात भी खुलेआम करता है। जनप्रतिनिधियों को अपना रिश्तेदार बताता है। फौजी के पुत्र की मृत्यु वाले प्रकरण में भी उसका नाम आया था। बावजूद उस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।              मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर ने बताया कि डाक्टर ने इमरजेंसी से फोन किया था कि उसकी बहन की तबीयत खराब है। वह दिल्ली जा रहा है। वह बिना अवकाश लिए अस्पताल से गया है। जबकि सिस्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रकरण पर जांच की जाएगी।

इधर, कोतवाल अनिल उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की गई। सिस्टर घूमने गई हैं। उसने दो दिन का अवकाश बढ़ाया है। जबकि चिकित्सक के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।