तेजस्वी यादव CM बने तो, वक्फ़ कानून बिल खत्म कर देंगे…RJD, MLC

खबरें शेयर करें -

बिहार चुनावी माहौल में शनिवार को खगड़िया जिले के गोगरी में तेजस्वी यादव की जनसभा के दौरान आरजेडी एमएलसी कारी शोएब ने मंच से बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो वक्फ कानून को खत्म कर दिया जाएगा. उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है.                                                               कारी शोएब ने यह बयान तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मंच से दिया. वह खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में बोल रहे थे. कार्यक्रम में आरजेडी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

कारी शोएब ने कहा, “जो लोग वक्फ बिल का समर्थन कर रहे हैं, उनका इलाज करना है. अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो हम वक्फ कानून खत्म कर देंगे.”                                   वायरल वीडियो में आरजेडी एमएलसी कहते दिख रहे हैं, “साथियों तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाइए. हमारे बड़े भाई संजीव कुमार को आप जब विधायक बनाएंगे तो वो विधायक नहीं, तेजस्वी यादव जी मुख्यमंत्री बनेंगे. मैं समाज के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि बीजेपी के बहकावे में न आए. जिन लोगों ने वक्फ बिल का समर्थन किया, उनका इलाज करना है. जेडीयू-लोजपा ये सब विरोधी हैं. बिहार और देश को बचाने के लिए इस लानटेन छाप को यहां जिताइए. तेजस्वी यादव जी मुख्यमंत्री बनेंगे. सा बिल फाड़ के फेंक दिए जाएंगे. चाहे वो वक्फ बिल हो या कोई बिल हो. यहां सिर्फ इंसानियत की सरकार होगी, मोहब्बत की सरकार होगी. प्यार और भाईचारे की सरकार होगी.”


खबरें शेयर करें -