दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, नवंबर में होगा अच्छी सर्दी का एहसास….

खबरें शेयर करें -

नई दिल्ली लगातार बदल रहे मौसम के बीच

दिल्ली में अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने

लगा है। एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे है।

आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी कमी आ रही

है। इसी क्रम में रविवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे

ठंडी सुबह रही।                                                         मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। आज यानी रविवार को भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकल गया है। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप भी तीखी होती जाएगी।     आज का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो इस सीजन का सबसे कम है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले तीन-चार दिन तक आसमान साफ ही रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। धीरे धीरे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।                                                          शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। तापतान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभसक्रिय हो रहा है, जिसके असर से दो दिन दिल्ली में हल्की बारिश जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इन बफीर्ली हवाओं की ठंडक दिल्ली में भी आएगी। लिहाजा, नवंबर के पहले सप्ताह में ही सुबह शाम के बाद दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा।


खबरें शेयर करें -