मुंबई बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान मुंबई पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया 24 वर्षीय मुख्य आरोपी रोहन पारेख खार इलाके का रहने वाला है और ड्रोन टेक का व्यवसाय करता है; उसने खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर जाली आईडी दिखा रखी थी। उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास से एक बंदूक भी बरामद हुई है। फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच इस बात की गंभीरता से जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज़ों और असलहे के साथ कार्यक्रम स्थल पर दाखिल होने के पीछे उनका क्या मकसद था।
PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से फर्जी PMO अधिकारी और सशस्त्र बॉडीगार्ड गिरफ्तार,,,,
