मुस्लिम युवा, प्रेमानंद महाराज के बेहतर स्वास्थ की प्रार्थना के लिए पहुंचे दरगाह,,,,, चढ़ाई चादर।

मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे का एक दिल का छू लेने वाला उदाहरण सामने आया है. यहां के मुस्लिम समाज ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर दुआ मांगी. महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुस्लिम युवाओं ने पहलवान बाबा की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की.                                                शहर में मुस्लिम समाज के लोग गुरुवार को पहलवान बाबा की दरगाह पहुंचे. इस दौरान मुस्लिम युवाओं के हाथों में प्रेमानंद महाराज की तस्वीरें भी थीं.

दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाकर प्रेमानंद महाराज की दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की दुआ मांगी गई. इस दौरान मुस्लिम युवक शेख सलीम और शरीक खान ने कहा कि मानवता सबसे ऊपर है. जब किसी संत या समाजसेवी की तबीयत बिगड़ती है, तो सबको एकजुट होकर दुआ करनी चाहिए.                                  बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ दिनों से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज से पीड़ित हैं, जिसके चलते उन्हें नियमित डायलिसिस करानी पड़ती है. बीते दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद देशभर में भक्त और अनुयायी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. हालांकि, फिलहाल महाराज की तबीयत में सुधार है.

मानवता और आपसी भाईचारे का यह उदाहरण बैतूल में आपसी सद्भाव और धार्मिक एकता की मिसाल बन गया है ।