हल्द्वानी एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बनभूलपुरा लाइन नंबर 16 के निवासी 45 वर्षीय नदीम और उनकी 12 वर्षीय बेटी अलीज़बा की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नदीम अपने घर की छत पर लगे AC के आउटडोर यूनिट की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक वे करंट की चपेट में आ गए। नदीम के चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्हें बचाने पहुंची मासूम बेटी भी करंट की ज़द में आ गई। जानकारी प्राप्त होते ही पड़ोसियों द्वारा दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नदीम के पड़ोसियों का आरोप है कि मुख्य बिजली लाइन में खराबी की शिकायत पहले ही विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी: AC ठीक करने छत पर गए पिता और बचाने आई बेटी की करंट लगने से मौत,,,,
