नैनीताल क्षेत्र में पिछले 9 दिनों से एक युवक लापता था। बहुत खोचबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा था। आज अचानक सवेरे नैनीझील से उस युवक का शव मिलने के बाद शहर में शोक का माहौल पसर गया। पुलिस ने झील से शव निकालकर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक,,,,,,, नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर के समीप झील में आज सवेरे एक शव उतराता दिखाई दिया। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली से टीम घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय नाविको की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।
बताते चलें कि,,,,,, पिलग्रिम लॉज क्षेत्र से बीती 25 दिसंबर से 20 वर्षीय युवक लापता था। परिजनों ने मल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी और बताया था कि वो बिना बताए कही चला गया है। युवक के अबतक वापस नहीं लौटने की जानकारी दी गई थी। आज सूचना के बाद मृतक के पिता भी पहुँचे और उन्होंने शव की शिनाख्त करी और बताया कि वह उनका पुत्र रोहन है। मृतक रोहन के पिता पुष्कर मल्लीताल में सब्जी की दुकान चलाते हैं। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए इस घटना का कारण पता करने की कोशिश कर रही है।

