राजस्थान: AI के चक्कर में यूनिवर्सिटी का ‘ब्लंडर’: पेपर में सवालों की जगह छप गए जवाब, परीक्षा रद्द।

खबरें शेयर करें -

राजस्थान विश्वविद्यालय के ‘पीजी स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज’ में मंगलवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एमए समाजशास्त्र (सेकंड सेमेस्टर) के परीक्षा हॉल में छात्रों को अजीबोगरीब प्रश्नपत्र थमा दिए गए।                                                     दरअसल, प्रश्नपत्रों में सवालों की जगह पहले से ही पूरे उत्तर और थ्योरी छपी हुई थी। इस लापरवाही को देखकर परीक्षा दे रहे करीब 300 छात्र भड़क गए और उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर शॉर्टकट अपनाने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पेपर तैयार कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते विवाद और प्रशासनिक चूक को देखते हुए मैनेजमेंट ने तुरंत एक्शन लेते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया है।                      अब यह परीक्षा आगामी 27 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी, साथ ही इस पूरे गड़बड़झाले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित कर दी गई है।


खबरें शेयर करें -