रानीखेत विधायक ने लिखाई 4 लोगों के खिलाफ FIR,,,,,, भाई की संदेहजनक मौत का मामला।

खबरें शेयर करें -

रानीखेत एक अहम घटनाक्रम में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ कराते हुए विधायक प्रमोद नैनवाल ने आरोप लगाया है कि उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल की मौत को संदेहजनक परिस्थितियों में हुई है और आरोपित लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके भाई का उत्पीड़न किया है।

प्राप्त जानकारी में,,,,,, रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने तहरीर सौंपी है जिसमें कहा गया है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके भाई सतीश नैनवाल का 10 फरवरी को उपचार के दौरान एम्स में निधन हो गया था। उनके निधन से कुछ दिन पूर्व छह फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आरोपियों की ओर से पोस्ट की गई थी, जिसकी भाषा और आशय से प्रतीत होता है कि उनके भाई को बदनाम करने के उद्देश्य से जानबूझकर उन पर मानसिक दबाव बनाया गया। इस पोस्ट के कुछ समय बाद उनके भाई का अत्यंत संदिग्ध परिस्थिति में निधन हो गया। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी सुरेन्द्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, अनुज जोशी, वीर सिंह सभी निवासी भिकियासैंण समेत अन्य के षड्यंत्र या हानिकारक कृत्य के कारण उनके भाई का निधन हुआ। तहरीर में आरोपियों के बारे में नाम के अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।                                                    पुलिस को सौंपी तहरीर के बाद SO भतरौंजखान अवनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर BNS की धारा 131 (3), 352 में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


खबरें शेयर करें -