उत्तराखंड मौसम विभाग देहरादून की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,,,,,, 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है। कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी दी गई है।
प्राप्त जानकारी में,,,,,,,, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और
उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय
बिजली और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से
तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज
अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में
येलो अलर्ट के तहत गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर
प्रति घंटे की हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने और जानकारी देते हुए बताया है कि 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान मौसम सामान्य रहेगा और लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है।
