रुद्रपुर: मामूली विवाद के चलते 17 वर्ष के विक्रांत की हत्या।

खबरें शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर  रुद्रपुर में मामूली विवाद के चलते 17 वर्षीय किशोर विक्रांत बागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।                                                               ट्रांजिट कैंप निवासी विक्रांत जब लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में गया था, तब किच्छा के सैजनी गांव के एक आरोपी युवक से उसकी कहासुनी हो गई, जिसने विवाद बढ़ने पर तमंचे से विक्रांत पर बेहद नजदीक से फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गया।                                                               घायल अवस्था में विक्रांत को पहले जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।                  किशोर की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और स्थानीय समर्थकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की, जिसके बाद भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और अब पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर मामले की जांच में जुट गई है।


खबरें शेयर करें -