रामनगर: जंगल के बीच रिज़ॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार और 10 युवतियां बचाई गईं।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल  पुलिस ने रामनगर के जंगली इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट पर औचक छापेमारी कर लंबे समय से चल रहे एक बड़े देह व्यापार नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।                                                      पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में बाहरी लोगों द्वारा संदिग्ध और आपत्तिजनक गतिविधियां की जा रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर पार्टी शुरू होते ही वहां रेड मार दी। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की रहने वाली 10 लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जबकि महिलाओं समेत 52 लोगों को हिरासत में लिया गया है।                 जांच के दौरान रिसॉर्ट में बिना लाइसेंस के बार चलते हुए पाया गया, जहाँ से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। इस गैर-कानूनी काम में होटल स्टाफ की मिलीभगत भी सामने आई है, और फिलहाल फरार चल रहे रिसॉर्ट मैनेजर की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।


खबरें शेयर करें -