पिथौरागढ़ के भैंसखाल में कभी भी टूट सकती है ये झील,,,,,चेतावनी के बाद भी नहीं जागा प्रशासन।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत व भूगर्भीय रूप से बेहद संवेदनशील जिले पिथौरागढ़ से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहाँ नाछनी के भैंसखाल क्षेत्र में रामगंगा नदी के तट पर अचानक बनी एक झील के कारण स्थानीय ग्रामीणों पर भारी खतरा मंडरा रहा है।                                                                             इस प्राकृतिक बदलाव और उससे उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे को भांपते हुए ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित कर सुरक्षात्मक कदम उठाने की गुहार लगाई है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस या धरातलीय कार्यवाही नहीं की गई है।                              आपदा के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील इस सीमांत क्षेत्र में प्रशासन की यह कथित लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि पानी के बढ़ते दबाव के कारण झील के कभी भी टूटने का डर बना हुआ है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की रातें भारी खौफ और अनहोनी की आशंका में कट रही हैं।


खबरें शेयर करें -