अभी-अभी एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है यूपी के मिर्जापुर में ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मृत्यु हो गई, जिसमें दो बहने भी हैं । कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ थी । जिस कारण सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, ट्रेन की speed तेज़ होने और अत्यधिक भीड़ होने के कारण, हड़बड़ाहट में सभी लोग भागने लगे, पुरुष तो प्लेटफार्म पर चढ़ गए लेकिन दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन आने के कारण ट्रेन महिलाओं को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई जिसमें 6 महिलाओं की मृत्यु हो गई । रेलवे के अधिकारियों ने बताया कालका एक्सप्रेस का चुनार में स्टॉपेज नहीं है, इसलिए ट्रेन की स्पीड तेज थी । बताते चलें कि कार्तिक पूर्णिमा के चलते स्टेशन पर काफी भीड़ थी परंतु ट्रेन की स्पीड को कम नहीं किया गया, गंगा घाट रेलवे स्टेशन से दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर है , मरने वालों में पांच महिलाएं मिर्जापुर की और एक सोनभद्र की है प्रयागराज जीआरपी के एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद था परंतु महिलाओं के विपरीत दिशा में उतर जाने के कारण यह हादसा हुआ उन्होंने बताया कि इस विषय में उचित कार्रवाई चल रही है ।

