परिवार के लिए दीवाली की रात: दो मंजिला मकान जलकर खाक, राशन, शादी के लिए बनाए जेवर व नकदी जली

खबरें शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के थल तहसील के बल्याऊं गांव के एक परिवार के लिए दिवाली की रात मुसीबत बनकर आई। यहां एक दो मंजिला मकान आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बेटी के विवाह के लिए बने आभूषण और जमा किया धन भी आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को 65 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

 

 


खबरें शेयर करें -