भीमताल: दो महीने से नहीं आई गैस क्षेत्र में जबरदस्त किल्लत,,,,,!

खबरें शेयर करें -

भीमताल ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक माल गांव तथा बूढ़ा धूरा में माह फरबरी से इंडेन गैस जबरदस्त किल्लत हो रही है ग्राम वासियों के द्वारा अवगत कराया कि यहां फरवरी माह से गैस का वाहन नहीं आया इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल ने जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल से ब्लाक कार्यालय भीमताल में भेंट की तथा क्षेत्र में गैस वाहन भेजने के लिए ब्लॉक प्रमुख भीमताल तथा प्रबंधक को लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर बूढ़ा धूरा में गैस वाहन भेजा जाएगा ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने एक बार यदि 100 सिलेंडर भेज दिए जाए तो स्थिति काफी हद तक ठीक हो जाएगी उन्होंने सभी लोगों से धैर्य बनाए रखें और गैस वितरण में विभाग को सहयोग करें।


खबरें शेयर करें -