पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी मुसलमानों का वोट लेकर, मंदिर बनवाती है।

पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी पार्टी नेता हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है. हुमायूं कबीर ने कहा कि ममता बनर्जी हिंदुओं के लिए ही काम करती है, तीन बार मुख्यमंत्री बनने के बाद मुस्लिम वोट लेकर मंदिर बनवाती हैं. वह जगन्नाथ धाम बनवाती हैं और राजारहाट में मुस्लिम जमीन लेकर दुर्गा मंदिर बनवा रही हैं. जब वह हिंदुओं के लिए काम करती हैं, तो क्या मैं मुसलमानों के लिए काम नहीं करूंगा ?