लालू यादव की छोटी पुत्री रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद एक ओर सोशल मीडिया पोस्ट में नए आरोप लगाए। रोहिणी आचार्य ने लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक विवाहिता, एक मां को अपमानित किया गया, उसे गंदी-गंदी गालियां दी गईं, उसे मारने के लिए चप्पल उठाई गई।” रोहिणी आगे लिखती है,,,,,”मैंने अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया, मैंने सत्य का त्याग नहीं किया और केवल इसी कारण मुझे यह अपमान सहना पड़ा। कल एक बेटी, मजबूरी में, अपने रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर चली आई। मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया, उन्होंने मुझे अनाथ बना दिया। आप में से कोई भी मेरे रास्ते पर कभी न चले, किसी भी परिवार में रोहिणी जैसी बेटी-बहन न हो।”। रोहिणी आचार्य ने दावा करते हुए कहा है कि,,,,, उन्हें चप्पल से पीटकर ,गालियां देकर घर से निकाल दिया गया। उन्होंने तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और रमीज पर हार की जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया। रोहिणी के आरोपों, सोशल मीडिया पोस्टों से लालू प्रसाद यादव के परिवार में और पार्टी में क्लेश बढ़ गया है। अन्य राजनीतिक दलों की दृष्टि भी इस घटनाक्रम पर बनी हुई है।

