IPS सुसाइड मामले को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी, RSS पर साधा निशाना ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वाई पूरन कुमार की मौत पर बयान दिया है. पूरन कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने घर में गोली लगने से घायल अवस्था में पाए गए थे. राहुल गांधी ने मौत के पीछे जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा के आईपीएस अधिकारी की ‘आत्महत्या’ “गहराते सामाजिक जहर” का प्रतीक है.                                                               राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार जी की आत्महत्या उस गहराते सामाजिक ज़हर का प्रतीक है, जो जाति के नाम पर इंसानियत को कुचल रहा है. जब एक IPS अधिकारी को उसकी जाति के कारण अपमान और अत्याचार सहने पड़ें – तो सोचिए, आम दलित नागरिक किन हालात में जी रहा होगा.”

उन्होंने आगे कहा कि रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का अपमान और अब पूरन जी की मृत्यु – ये घटनाएं बताती हैं कि वंचित वर्ग के ख़िलाफ़ अन्याय अपनी चरम सीमा पर है ।