उत्तर प्रदेश एक दुखद समाचार सामने आ रहा है राज्य UP से। प्राप्त जानकारी में,,,,,, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वे BJP की नेता अपर्णा यादव के पति थे। प्रतीक की उम्र 38 साल बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि,,,,,, प्रतीक यादव , मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। प्रतीक राजनीति से दूर रहते थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक यादव का लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक जिम भी है। वे एक NGO ‘जीव आश्रय’ नाम से भी चलाते थे। जो कि स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का कार्य करती हैं।
उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव के भाई, प्रतीक यादव का हुआ निधन।
