उत्तराखंड: आने वाले दिनों में फ़िर से बदलेगा मौसम का मिजाज़,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है उत्तराखंड में। कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जानकारी दी है कि प्रदेश में जल्द ही पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

देहरादून मौसम विभाग की माने तो,,,,,, 28 और 29 अप्रैल को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। इन दो दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम के करवट लेने से आने वाले दिनों में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

 


खबरें शेयर करें -