हल्द्वानी के गौला पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की खबर फैलते ही पुल पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थानीय निवासियों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे खोजबीन के काम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट लिखे जाने तक युवक की पहचान और इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का तलाशी अभियान लगातार जारी है।
हल्द्वानी : गौला पुल से नदी में कूदा युवक, SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन ज़ारी।
