गंगोलीहाट में तेंदुए के हमले से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में फैली दहशत।

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट स्थित खेती गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे अपने घर के आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय रियांश (पुत्र भगवान राम) को एक तेंदुआ झपटकर जंगल की ओर ले गया। घटना के वक्त घर में मौजूद बच्चे की दादी के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तलाश शुरू की, तो घर से 200 मीटर की दूरी पर मासूम का शव बरामद हुआ।                                                               इस दुखद हादसे के बाद से क्षेत्र में खौफ का माहौल है और गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है, जिसके बाद पुलिस व वन दरोगा देवेंद्र सिंह मेहरा ने लोगों को सतर्क रहने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की सलाह दी है।