हल्द्वानी: गौलापार पुल के पास डूबने से UP के 15 वर्षीय किशोर की मौत, निर्माण कार्य के गड्ढों पर उठे सवाल।video

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी आज दिनांक 7 अगस्त 2026 को गौलापार पुल के समीप रेलवे फाटक के पास चार-पांच बच्चों के साथ नहाने गए उत्तर प्रदेश निवासी 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पिछले कुछ समय में अभी 4 से 5 इस तरीके के हादसे हो चुके हैं।                                   हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस और फायर टीम और गोताखोर रेस्पॉन्ड टाइम पर पहुंच गए थे परंतु बच्चों को बचाया नहीं जा सका।                                                                                   स्थानीय पार्षदों और निवासियों का आरोप है कि वहाँ चल रहे सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य के दौरान पोकलैंड मशीनों से गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। पानी भरा होने के कारण गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता और प्रशासन की सख्ती न होने से बच्चे आसानी से उधर चले जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले के संबंध में अभी ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।


खबरें शेयर करें -