पिथौरागढ़ जिले में 14 वर्षीय छात्र जतिन जोशी की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत हो जाने से परिवार में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। जतिन के पिता कैलाश जोशी असम राइफल्स में कार्यरत हैं और वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात हैं, जबकि बहन मध्य प्रदेश में नौकरी करती हैं। घर पर बेटे के साथ रह रहीं 44 वर्षीया मां पूनम जोशी इस असहनीय सदमे को बर्दाश्त न कर सकीं और अस्पताल से निकलकर घाट के पास सरयू नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों व SDRF द्वारा शव बरामद किए जाने के बाद इस दोहरे हादसे से पूरे क्षेत्र और ड्यूटी पर तैनात सैनिक पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पिथौरागढ़: बेटे की असमय मौत के सदमे में मां ने सरयू में कूदकर दी जान, असम राइफल्स में तैनात पिता पर टूटा दुखों का पहाड़।
