नैनीताल: दो गांव के समीप भारी बारिश से भूस्खलन, सड़क मार्ग पूरी तरह ठप्प। वीडियो

खबरें शेयर करें -

नैनीताल

कल रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण आज सुबह लगभग 7:30 बजे नैनीताल के दो गांवों के समीप अचानक पहाड़ दरक गया। विशालकाय मलबे और चट्टानों के गिरने से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं। बुलडोजर और भारी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि, मलबे की मात्रा अधिक होने के कारण रास्ता साफ होने में कितना समय लगेगा, इस पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा न करने की अपील की है।


खबरें शेयर करें -