हरिद्वार मंगलोर क्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक महिला को सुनसान जंगल में ले जाकर जबरन शराब पिलाने, सामूहिक दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसके साथ गंभीर मारपीट करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता को सैदपुरा के जंगलों में बेसुध हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई और महिला को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर के अनुसार, पीड़िता के पति की शिकायत पर थूथकी निवासी जयकुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। वहीं, इस वारदात से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसकी सत्यता की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
महिला से दुष्कर्म और मारपीट के बाद दो आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी।
