हल्द्वानी RTO में गोलीबारी: वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी निलंबित।

हल्द्वानी के संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) में 1 सितंबर की दोपहर कर पंजीकरण विभाग के बाहर बिना अनुमति हथियार लाकर गोली चलाने के गंभीर मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस घटना से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों व आम जनता में दहशत फैल गई थी और शासकीय कार्य भी बाधित हुआ।                                                       2 सितंबर 2026 की रिपोर्ट में उनके इस कृत्य को उत्तराखंड कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के नियमों का उल्लंघन माना गया है। निलंबन की इस अवधि के दौरान उन्हें उपसंभागीय परिवहन कार्यालय, ऊधमसिंह नगर से संबद्ध किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह व महंगाई भत्ता प्राप्त करने के लिए उन्हें यह शपथ-पत्र देना होगा कि वे किसी अन्य रोजगार, व्यापार या व्यवसाय में लिप्त नहीं हैं।