नैनीताल: 5 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।

मौसम विभाग द्वारा 5 सितंबर को नैनीताल जिले में मूसलाधार बारिश, बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम उठाया है।                  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है, जो शिक्षकों व स्टाफ पर भी लागू होगी।                                     हालांकि, नैनीताल शहर के उन आवासीय स्कूलों को इस आदेश से छूट रहेगी जहां पढ़ाई और रहने की व्यवस्था एक ही परिसर में है। नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं और अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।