हल्द्वानी बिंदुखत्ता (शास्त्रीनगर) निवासी राम सिंह कौरंगा का शव बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से लगभग 600 मीटर ऊपर गौला नदी के तट पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुँचकर मृतक की पहचान की। इसके बाद प्रशासनिक टीम, NDRF, नबाड़खेड़ा के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट के साझा प्रयासों से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे के बाद से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
काठगोदाम पुल से गौला नदी में कूदे व्यक्ति का शव बरामद।
