नैनीताल: मल्लीताल के एक होटल में काम करने वाले ३१ वर्षीय प्रकाश आर्या का शव 3 दिन बाद मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के पास झील से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, प्रकाश शनिवार रात करीब 8 बजे तल्लीताल में अपने दोस्त से मिलने की बात कहकर होटल से निकला था, लेकिन वह वहाँ नहीं पहुँचा और अगले दिन ड्यूटी पर भी नहीं लौटा। लापता होने के बाद परिजनों को झील किनारे उसके कपड़े, जूते, बैग और दूध की बोतल मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। मंगलवार को स्थानीय लोगों द्वारा झील में शव तैरता देख पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नैनीताल: आज मंगलवार को एक और युवक का शव झील में मिला,,,,,,, क्षेत्र में फैली सनसनी।
