दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 5 मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। रातभर चले राहत और बचाव कार्य के दौरान रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 11 लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से 5 को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद आसपास के भवनों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, जिसे देखते हुए MCD ने पास की एक जर्जर इमारत को खाली करने का नोटिस जारी किया है। मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए साउथ कैंपस थाना पुलिस ने FIR नंबर 153/2026 के तहत बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल व अन्य के खिलाफ BNS की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 290 (निर्माण में लापरवाही) और 125(a) (दूसरों की जान खतरे में डालना) में केस दर्ज कर लिया है।
दिल्ली,सत्य निकेतन हादसा: 5 मंजिला इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत, मालिक पर FIR दर्ज।
