नैनीताल: मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,,,, आयोग सदस्य योगेश रजवार।

नैनीताल  जी.बी. पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने हेतु एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में योगेश रजवार ने स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील इलाकों में सोलर लाइट, फेंसिंग, वानर बंध्याकरण अभियान, रेस्क्यू टीमों की 24×7 तैनाती और उन्हें जीपीएस, नाइट विजन कैमरों व ट्रैंक्विलाइजिंग उपकरणों जैसे अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने के सख्त निर्देश दिए।                                               उन्होंने जमरानी परियोजना के CSR फंड के जरिए भी सुरक्षा संसाधन जुटाने और वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उप वन संरक्षक आकाश गंगवार, उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद व शशि देव, वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत व विजय मेलकानी, वन दरोगा संजय भट्ट, गिरीश चन्द्र उपाध्याय, दुर्गा दत्त मेलकानी व कुमार सौरभ, वन आरक्षी गोधन सिंह व राजेन्द्र कुमार वर्मा, सिस्टम एनालिस्ट आनंद सिंह, फार्मासिस्ट भरत मासीवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकान्त जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव रमोला व पंकज सूर्या, भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल संयोजक देवेश सम्मल तथा देवेश गिरी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे।