पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर की चपेट में आई कार, एक युवक की मौत और चार गंभीर घायल।

लोहाघाट-चंपावत क्षेत्र के घाट-पनार मार्ग पर सोमवार दोपहर मसान देवता मंदिर के पास रास्ता बंद होने के कारण खड़ी एक ऑल्टो कार पर अचानक पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया।                           गंगोलीहाट के टिमटा गांव से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे इस वाहन की चपेट में आने से टिमटा निवासी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, SDRF, राजस्व और स्थानीय लोगों की टीम ने रेस्क्यू चलाकर सभी को बाहर निकाला। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय संदीप कुमार (35) की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि सिर में गंभीर चोट के कारण सुनील कुमार (23) को चंपावत रेफर किया गया है।                                                         वहीं, अन्य घायल सौरभ कुमार, सुभाष चंद्र और सुजल कुमार का इलाज पिथौरागढ़ अस्पताल में जारी है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया।