उत्तर भारत के प्रमुख सहकारिता बैंक, अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपनी 69वीं शाखा का उद्घाटन चम्बा में किया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पारितोष पंत रहे, जबकि शाखा का औपचारिक शुभारंभ बैंक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष वसुधा पंत और प्रबंध निदेशक पी. सी. तिवारी के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष वसुधा पंत ने अध्यक्ष के रूप में अपनी उपस्थिति पर गर्व व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह नई शाखा ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता, ग्राहकों, शेयरधारकों और बैंक कर्मचारियों के साझा सहयोग से बैंक निरंतर विकास और सफलता के नए आयाम तय करेगा।
अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा का चम्बा में भव्य उद्घाटन।
