उत्तराखंड चमोली जिले के नदानगर स्थित मेला मैदान में रेलिंग से दो लोगों के शव लटके मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, जिनके आवास घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों में अच्छी दोस्ती थी और वे अक्सर एक साथ स्कूल आते-जाते थे। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। नदानगर पुलिस मौके से सबूत जुटाकर मामले की गहन छानबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
चमोली में रेलिंग से लटके मिले कम उम्र युवक, युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी।
