कालाढूंगी एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दर्ज आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि पर तहसील परिसर में भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान वार्ड नंबर चार निवासी 80 वर्षीय इब्ने हसन अपने खिलाफ दर्ज आपत्ति का जवाब दाखिल करने पहुंचे थे। नोटिस जमा करने के बाद दो मंजिले भवन की सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अचानक गश खाकर गिरने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, पहली बार तहसील आए बुजुर्ग नोटिस और व्यवस्थाओं के तनाव के कारण घबराए हुए थे। घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। इस हादसे ने बुजुर्गों के लिए दो मंजिले भवन की सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की व्यवस्था और प्रशासनिक सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं स्थानीय लोगों ने फर्जी आपत्तियों का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
कालाढूंगी: SIR प्रक्रिया के तहत दर्ज आपत्तियों के निस्तारण के लिए गए बुजुर्ग की तहसील की सीढ़ियों से गिरकर मौत,,,,
