नैनीताल के पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता व प्रशासन क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। हल्द्वानी मीडिया सेंटर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. और कई पत्रकारों ने उनके सरल व्यक्तित्व तथा प्रशासन एवं मीडिया के बीच समन्वय बनाने में दिए योगदान को याद करते हुए भावपुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दूरभाष के जरिए सभा से जुड़कर गहरा दुख जताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा हल्द्वानी के निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का नाम स्वर्गीय गिरजा शंकर जोशी के नाम पर रखने की मांग पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
हल्द्वानीः दिवंगत सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मीडिया जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
