नैनीताल में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों का ऐलान किया गया है। इस घोषणा के तहत भीमताल मंडल के नौकुचियाताल निवासी राहुल जोशी (हरिश चंद्र जोशी) को जिला कार्यकारिणी सदस्य का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र से डूंगर डोलगाई, हिरेश बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, मोहन बिष्ट, रूपेंद्र जीना, हेमराज बिष्ट, लक्ष्मण सिंह मेहता और हरीश गंगोला को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। राहुल जोशी के मनोनयन पर मंडल अध्यक्ष कमल जोशी मनोनीत सभासद पंकज जोशी, प्रकाश कन्नौजिया, राजेश सांगुडी, कमलेश रावत, मीनाक्षी जोशी, पारस चंद्रा, चंद्रशेखर गिरी, कुलदीप कुमार, दिनेश सांगुडी, प्रदीप पाठक, कुलदीप बोहरा तथा गोपाल भट्ट सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
नैनीताल भाजपा जिला कार्यकारिणी का गठन,,,,, नए सदस्यों की घोषणा के साथ कार्यकर्ताओं में खुशी।
