उत्तराखंड पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिसके तहत अल्मोड़ा के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) हरबंस सिंह को हल्द्वानी (नैनीताल) की नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हल्द्वानी के ASP मनोज कुमार कत्याल को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का उपसेनानायक बनाया गया है। इस फेरबदल में प्रमोद कुमार, स्वतंत्र कुमार सिंह, उत्तम सिंह नेगी, शेखर चंद्र सुयाल, अनुषा बडोला, अमित कुमार, राजेश कुमार भट्ट, मिथिलेश कुमार सिंह, अभय सिंह और दीपक सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं और सभी को तुरंत प्रभाव से नए पदों पर जिम्मेदारी संभालने का आदेश दिया गया है।
उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले: हरबंस सिंह बने हल्द्वानी के नए ASP, मनोज कत्याल को रुद्रपुर PAC भेजा गया।
