रुद्रप्रयाग उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम जी के कपाट आज यानी कि 22 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे शुभमुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही श्री केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। प्राप्त जानकारी में इस विशेष अवसर पर केदारनाथ धाम मंदिर को 12 कुंतल फूलों से सजाया गया। दर्शन को लेकर बाबा के भक्तों में काफ़ी हर्षौल्लास देखा जा रहा है।
उत्तराखंड: श्री केदारनाथ धाम जी के कपाट आज शुभमुहूर्त में खोले गए,,,,,,, यात्रा शुरू ।
