प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए ‘सेवा समर्पण अभियान’ (17 सितंबर – 17 अक्टूबर) के तहत ’25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी के आंगनवाड़ी केंद्र पॉलिसीट-4 में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य एवं जिला संयोजक योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। योगेश सिंह रजवार ने बच्चों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मोत्सव मनाया और बच्चों को फल व सामग्री वितरित की; इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में पोषण आहार, किचन, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को बच्चों के हित में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। योगेश रजवार ने बताया कि पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा व समर्पण संकल्प से प्रेरणा लेते हुए महीने भर तक चलने वाले इस अभियान के जरिए जिले भर में बच्चों की शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा।
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ’25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान की शुरुआत,,,, योगेश सिंह रजवार।
