अंकिता भंडारी केस से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार: 5 करोड़ की रंगदारी का आरोप।

अंकिता भंडारी मामले के बीच हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उनके सहारनपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है।                                        पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर परिवार की छवि धूमिल करने, व्हाट्सएप कॉल पर रविदास धाम की संपत्ति नाम कराने का दबाव बनाने, 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों के आधार पर की है।