पिथौरागढ़ चीन सीमा से सटी धारचूला की व्यास घाटी में मौसम ने अचानक करवट ली, जहाँ उच्च पर्वतीय इलाकों में सर्दियों की पहली बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अनुसार लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग में शुक्रवार दोपहर से हल्की बर्फबारी शुरू हुई, जबकि गुंजी क्षेत्र में भी रुक-रुक कर हिमपात देखने को मिला, जिससे पूरे सीमांत इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला,,,, पहला हिमपात दर्ज।
