रिपोर्टर,,,,,, j. नंदिनी पांडे
हल्दूचौड़ LBS रा. स्ना. महाविद्यालय में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 में कुल 11 पदों में से कुल 02 पदों पर चुनाव होना तय हुआ है जिसमें अध्यक्ष पद पर 02 प्रत्याशी हिमांशु पांडे एवं हिमांशु सुयाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर 02 प्रत्याशी खुशी मेहता एवं शिखा खत्री के बीच मुक़ाबला होना है।
बाकी पदों पर प्रत्याशियों का नामांकन एक ही होने के कारण प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे l जिसमें उपाध्यक्ष (छात्र) पद में प्रत्याशी सावन मेहता तथा उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर करिश्मा, सचिव पद पर प्रत्याशी दीपक कुमार, संयुक्त सचिव पद पर आंचल बैठा, सांस्कृतिक सचिव पद पर भावना भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक भट्ट, संकाय प्रतिनिधियों में कला वर्ग में भास्कर जोशी, वाणिज्य वर्ग में गीतांजलि दुम्का, एवं विज्ञान वर्ग में नामांकन शून्य रहने के कारण पद खाली रहेगा।
महाविद्यालय में छात्र संघ संरक्षण/प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव एवं छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह के दिशा निर्देशों तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं लोकल इंटेलेंजेंस यूनिट के सहयोग से छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो रही है ।
महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव सम्पन्न हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
