नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हिमाचल के बद्दी से सुरक्षित बरामद की गईं तीन लापता बालिकाएं।

नैनीताल पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक बार फिर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई का परिचय दिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस प्रणाली का गहनता से उपयोग कर कई दिनों से लापता तीन बालिकाओं की सटीक गतिविधियों का पता लगाया।                                                             चोरगलिया से लेकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी तक मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और आखिरकार तीनों गुमशुदा बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया। बेटियों के सुरक्षित मिलने की खबर से कई दिनों से परेशान परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता के लिए उनका हृदय से आभार जताया।